6 थानों का निगरानीशुदा जिला बदर बदमाश रातीबड में काट रहा था फरारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत 40 मामले दर्ज हैं।

भोपाल। रातीबड़ पुलिस ने लंबे समय से रिश्तेदार के यहां फरारी काट रहे जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत 40 मामले दर्ज हैं। आरोपी शहर के 6 थाना क्षेत्रों का निगरानीशुदा बदमाश है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी ऐशबाग निवासी 50 वर्षीय बबलू चंबल उर्फ बबलू सोहेल ग्राम सिकंदरा में अपने रिश्तेदार के यहां फरारी काट रहा है। आरोपी को जून माह में एक साल के लिए जिला बदर किया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड कट्टा और 2 कारतूस बरामद किए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us