उद्धव ठाकरे को मातृशक्ति का अपमान करना महंगा पड़ा: कमल पटेल

भोपाल। महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार और उसके मुख्यमंत्री रहे उद्धव ठाकरे की कुर्सी जाने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी चल रही है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है कि महाराष्ट्र में नारी शक्ति ने कहा था आज मेरा घर टूटा है कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट किया कि उद्धव सरकार को तीन मातृशक्तियों की बद्दुआ लगी है। अभिनेत्री कंगना रनौत, केतकी चितले और तीसरी मातृशक्ति सांसद नवनीत राणा हैं। इन तीनों मातृशक्ति से उद्धव सरकार की भिड़ंत हुई थी। उन्होंने इन तीनों की याद दिलाते हुए उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है कि मातृशक्ति सर्वोपरि है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us