भोपाल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, जानिए क्या की बड़ी घोषणा

मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, विश्वास कैलाश सारंग ने स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहे। आपको बता दें केंद्रीय मंत्री डॉ मंडाविया भोपाल में एम्स,बीएमएचआरसी, सीपेट का दौरा करेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी घोषणा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भोपाल मेमोरियल अस्पताल में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।
जिसमें पीजी और यूजी की पढ़ाई होगी। बता दें, बीएमएचआरसी में हुई बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने यह बड़ा फैसला लिया है। इस बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री डॉ प्रभू राम चौधरी मौजूद रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भोपाल गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और गैस पीड़ित संघठनों से की मुलाकात की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us