CM शिवराज ने मूंगदाल वितरण कार्यक्रम को किया संबोधित, कहा- शिक्षा सर्वेक्षण में पांचवे स्थान पर आया मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित मूंगदाल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में अब जो सर्वेक्षण हुआ है उसमें मध्यप्रदेश देश में पांचवे स्थान पर आ गया है। शिक्षा की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य में हम आगे बढ़ रहे हैं। सभी शिक्षकगणों को बधाई अगली बार मध्यप्रदेश के पहले नंबर पर आना है। वहीं उन्होंने कहा कि शरीर का स्वस्थ होना ये पहला सुख है। खेल—कूद और पढ़ाई के सठब शरीर स्वस्थ होना जरूरी है। इसलिए हमने 8वीं तक के बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था कर दी है। बच्चों को प्रोटीन ज्यादा मिलना चाहिए इसलिए ये मूंगदाल का वितरण कर रहे हैं।

राशन की दुकानों पर मिलेगी मूंगदाल

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि स्कूलों के बाद ये राशन की दुकानों ​पर मिलेगा। राष्टीय खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आते हैं।वो ये ले सकते हैं वहीं 5वीं तक के बच्चों को 10 किलो और 6वीं से 8वीं तक के बच्चों को 15 किलो मूंगदाल दी जाएगी।

आंगनबाड़ी पर मामा का फोकस

साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि हमने एक अभियान चलाया है आंगनवाड़ी के बच्चे भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब बच्चे खेलेंगे—कूदेंगे भी, उन्हें पौष्टिक आहार भी मिलेगा और शरीर भी स्वस्थ होगा, वहीं सीएम ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश के बच्चों से कहता हूं मेहनत से पढ़ना ‘स्वामी विवेकानंद ‘जी कहते हैं तुम जैसा सोचते हो वैसा बन जाते हो, खूब शुभकामनाएं और आशीर्वाद, पढ़ो और बढ़ो

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us