प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद पहुंचे जयपुर, बैठक में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को जयपुर में शुरू हो गई है। तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ जयपुर पहुंचे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे भी जयपुर पहुंचे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य शामिल हुए।

वहीं बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नेताओं को वर्चुअली संबोधित किया।इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक का रोडमैप रखा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us