साउथ अफ्रीका के Durban में बाढ़ से 306 लोगों की मौत, देखें Video

दक्षिण अफ्रीका में डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नेटल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ में कम से कम 306 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई परिवार लापता हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रांत में त्रासदी की स्थिति है, मकान ढह रहे हैं, कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई महत्वपूर्ण सड़कें बह गयी हैं।

कम से कम 120 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे 2.6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है और इन कारणों से प्रशासन ने प्रांत में स्कूलों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। शिक्षा मंत्री एंजी मोशेगा ने बताया कि बाढ़ में विभिन्न स्कूलों के कम से कम 18 छात्र और एक शिक्षक की मौत हुई है। उन्होंने आज एक बयान में कहा, ”यह त्रासदी है और इससे भयंकर नुकसान हुआ है। चिंता की बात यह है कि बारिश अभी जारी रहने और पहले से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और बुरी होने की आशंका है।”

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us