Vishvas Sarang का Digvijay Singh पर पलटवार, कहा- दिग्गी ने दंगे कराने की सुपारी ले रखी है

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में एक युवक मस्जिद के बाहर भगवा झंडा फहरा रहा है। ट्वीट में दिग्विजय ने उस वीडियो को मध्यप्रदेश के खरगोन का बताया था। अब आरोप-प्रत्यारोप के खेल में चिकित्सा-शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उतर गए हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह को घेरे में लेते हुई ट्वीट कर लिखा कि बिहार की घटना को खरगोन की घटना बना कर ट्वीट करने वाले दिग्विजय सिंह प्रदेश मे अराजकता एवं धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, सरकार को इस पर कार्यवाही एवं दिग्विजय सिंह का अकाउंट तुरंत सस्पेंड करना चाहिए।

दिग्गी ने दंगे कराने की सुपारी ले रखी है

वहीं, सारंग ने दिग्विजय की इस हरकत पर स्पष्ट शब्दों में निशाना बनाया है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिग्विजय सिंह खरगोन में जिस प्रकार हिंसा हुई है उसके बाद भी आप जैसे लोगो को सबूत चाहिए। कांग्रेस का हाथ हमेशा दंगाइयों और आतंकियों के साथ होता है। आपके ही शासन में 26/11 में पाकिस्तान पर कार्यवाही नहीं, बाटला आतंकवादियों के लिए रोते हैं। अफजल प्रेमी गिरोह के लिए जेएनयू जाते हैं।

दूसरे ट्वीट में लिखा कि दिग्विजय सिंह ने देश और प्रदेश में अराजकता फैलाने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की सुपारी ले रखी है। ट्वीट कर उन्माद फैलाते है फिर ट्वीट डिलीट कर देते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us