Punjab से AAP के 5 कैंडिडेट जाएंगे राज्यसभा, राघव-हरभजन लिस्ट में शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए 5 नामों का ऐलान कर दिया है। इन नामों में पंजाब के आप सह प्रभारी राघव चड्ढ़ा, पूर्व किक्रेटर हरभजन सिंह, लवली यूनिर्वसिटी के फाउंडर अशोक मित्तल, IIT दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक के नाम समेत अन्य नामों की घोषणा की है। इन नामों के अलावा कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा के नाम का भी एलान किया है।

राघव-हरभजन लिस्ट में शामिल

राघव चड्ढा पंजाब में आप के सह प्रभारी हैं जो 33 साल के हैं। ऐसे में वे सबसे युवा राज्यसबा सदस्य बन सकते हैं। वहीं, हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया है। सन्यास के बाद से ही उनके राजनीति में आने की अटकलें चल रही थीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us