Congress के राज्य में दिखाई जाएगी ‘The Kashmir Files’ फिल्म, CM बघेल ने दिया न्योता

‘द कश्मीर फाइल’ मूवी की चर्चा पूरी दुनिया भर में है।हर कोई अपने-अपने तरीके से इस मूवी को प्रमोट कर रहा है। मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा आदि राज्यों में इस फ़िल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है वहीं, मध्यप्रदेश में एमपी पुलिस को यह मूवी देखने के लिए अवकाश भी दिया जाएगा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जम्मू जाकर वहाँ के लोगों के साथ मूवी देखेंगे। जहाँ-जहाँ मूवी टेक्स फ्री हुई वे सब बीजेपी शासित प्रदेश हैं लेकिन अब इसी बीच कांग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी सम्मानित सदस्यों को मूवी देखने के लिए आमंत्रित किया है। ख़ैर जन भावनाओं से इतर जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल यहां विधानसभा के चुनाव भी है।

दरअसल उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि- आज विधानसभा के सभी सम्मानित सदस्यों (पक्ष-विपक्ष सहित) को एक साथ ‘कश्मीर फ़ाइल्स’ फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है। आज रात 8 बजे राजधानी के एक सिनेमा हॉल में हम सभी विधायक/आमंत्रित नागरिक एक साथ फिल्म देखेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us