The Kashmir Files मूवी को देखने के लिए MP पुलिस को दिया जाएगा अवकाश, बोले गृहमंत्री

कश्मीरी पंडितों के दर्द पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। बता दें, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा- TheKashmirFiles को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए पुलिसकर्मियों को अवकाश देने की घोषणा की है।

बता दें, नरोत्तम मिश्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते लिखा -फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए एमपी के पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को अवकाश देने के लिए डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना जी को निर्देश दिए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us