BJP की चार राज्यों में ‘प्रचंड’ जीत, यूपी में योगी को टक्कर देने किसी के “ब-स-का” नहीं, पंजाब में चली झाडू़

10 मार्च को वह घड़ी थी जब पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आने थे। एग्जिट पोल की मानें तो पांचों राज्यों में बीजेपी की बढ़त होनी पक्की थी, हुआ भी यही यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा सहित चार राज्यों में बीजेपी ने अपना परचम लहराया। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवत मान को पंजाब में 92 सीटें मिली हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं कांग्रेस को धूल चटनी पड़ी। बता दें, इससे पहले पंजाब में कांग्रेस का राज और अब पांचों राज्यों में कांग्रेस अपने आप को बड़ी पार्टी भी सिद्ध नहीं कर पाई।

‘ब’ ‘स’ ‘का’ क्या है मतलब

बसका का मतलब है – बहुजन समाजपार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस। बता दें, यूपी चुनाव में भाजपा के आगे ये सारी पार्टियां धराशायी हो गईं हैं। यूपी में बाबा के बुलडोजर के आगे साइकिल हांथी और पंजा टिक नहीं पाए।

पांचो राज्यों के नतीजे/ सीटें

उत्तरप्रदेश

बीजेपी= 273 सीटें

सपा= 125 सीटें

अन्य = 03

पंजाब

आप = 92 सीटें

कांग्रेस= 18 सीटें

अकाली दल = 04 सीटें

मणिपुर

बीजेपी= 32 सीटें

कांग्रेस= 05 सीटें

अन्य = 16 सीटें

NPP = 07 सीटें

गोवा

बीजेपी= 20 सीटें

कांग्रेस = 12 सीटें

टीएमसी = 04 सीटें

IND = 03 सीटें

अन्य = 05 सीटें

उत्तराखंड

बीजेपी= 47 सीटें

कांग्रेस= 19 सीटें

BSP = 02 सीटें

अन्य = 02 सीटें

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us