मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हुआ निधन

मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें, दिल का दौरा पड़ने से पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज ने आखिरी सांस ली। बिरजू महाराज के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। बिरजू महाराज के निधन के बाद से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। कलाकार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बिरजू महाराज जब अपनी कला का प्रदर्शन करते थे तो उनके एक्सप्रेशन देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us