Viral video : बस ड्राइवर को अटैक आ जाने पर पुणे की महिला ने खुद बस चलाकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के पुणे की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बस चलाती नजर आ रही है। बता दें महाराष्ट्र के पुणे से एक वीडियो सामने आया हैं जहां महिलाओं और बच्चों को ले जा रही एक मिनी बस के ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद बस में सवार 42 साल की योगिता साटव ने बिना देरी किए बस की स्टेरिंग थाम ली। योगिता ने 10 किलोमीटर तक बस को ड्राइव किया और ड्राइवर को हॉस्पिटल पहुंचा कर उसकी जान बचाई।

सोशल मीडियो पर लोग कर रहे हैं तारीफ

 इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया है और उन्हें खूब प्यार मिल रहा हैं। लोगों ने कई अच्छे कंमेंट किए हैं, क्योंकि साटव ने संकट के समय साहस दिखाया और वह घबराईं नहीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us