Saina Nehwal पर Siddharth ने किया सैक्सुअल कमेंट! लोग कह रहे हैं कुछ तो शर्म करो

बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन करने वाली वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी रह चुकी साइना नेहवाल पर भद्दा कमेंट करके साउथ के एक्टर सिद्धार्थ मुश्किलों में घिर गये हैं।

अपने ट्वीट में उन्होंने न केवल सायना पर सेक्सुअल टिप्पणी करते हुए उनका मजाक उड़ाया बल्कि उनके खेल का भी उपहास उड़ाने का प्रयास किया। पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सायना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया और घटना की निंदा की। इसी ट्वीट पर सिद्धार्थ ने उन्हें लिखा, “दुनिया की छोटी कॉक चैंपियन…ईश्वर का शुक्र है हमारे पास भारत के रक्षक हैं।” अब यहाँ मालूम हो कि ‘कॉक’ शब्द का प्रयोग अमूमन लिंग के लिए भी किया जाता है, बावजूद इसके सिद्धार्थ का इस शब्द को इस्तेमाल करना बताता है कि उनकी मंशा बदजबानी ही थी। उन्होंने कॉक शब्द का यूज नेहवाल के साथ उनके खेल का मजाक उड़ाने के लिए प्रयोग किया था।

https://twitter.com/Actor_Siddharth/status/1478936743780904966?s=20

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान ले लिया है।

महिला आयोग ने ट्विटर को लिखी चिट्ठी

ट्विटर को लिखी गयी चिट्ठी में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से कहा है कि वह एक्टर सिद्धार्थ के उस ट्वीट को ब्लॉक करे, जिसमें उसने बैडमिंटन खिलाड़ी रही साइना नेहवाल के खिलाफ टिप्पणी की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us