पीएम मोदी के कर्मयोगी व्यक्तित्व पर शिवराज की किताब लॉन्च, कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

प्रधानमंत्री Narendra Modi के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर आधारित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan की नई पुस्तक ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का मंगलवार को दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में विमोचन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें देश के कई वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।

पुस्तक का लोकार्पण पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu और पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda के हाथों हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित करीब एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

इस पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने किया। समारोह में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत करीब एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

1991 से वर्तमान तक का समृद्ध अनुभव

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह किताब केवल एक साहित्यिक रचना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके 35 वर्षों के अनुभवों और आत्मीय रिश्ते का दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि 1991 की एकता यात्रा से लेकर वर्तमान समय तक के कई अहम अनुभवों को पुस्तक में शामिल किया गया है। उस दौरान मुरली मनोहर जोशी की यात्रा में नरेंद्र मोदी संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

यह पुस्तक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, पुस्तक खासतौर पर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी। इसमें अनुशासन, समर्पण, तपस्या और जनसेवा जैसे मूल्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, सुशासन, राष्ट्रसेवा और नीति निर्माण से जुड़े कई व्यक्तिगत अनुभवों को भी विस्तार से साझा किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us