श्रीनगर में शिवराज मामा का छायाअंदाज , उमर अब्दुल्ला ने की खुलकर तारीफ


जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वहां की प्राकृतिक सुंदरता से इतने प्रभावित हुए कि मंच से उन्होंने एक फिल्मी गीत की पंक्तियां गुनगुना दीं—दिल कहे रुक जा रे…उनके इस अंदाज ने माहौल को और भी खास बना दिया। शिवराज ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती और वहां के माहौल की दिल खोलकर सराहना की। उनकी सादगी और सहजता ने सभी का ध्यान खींचा।

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने की शिवराज मामा की तारीफ

इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी शिवराज सिंह चौहान के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर का सच्चा मित्र और हमदर्द बताया। उन्होंने कहा कि ‘मामा’ के रूप में जो पहचान उन्हें मिली है, वह बिल्कुल सटीक है और उसी भरोसे के साथ यहां के लोगों ने भी उन्हें अपनाया है। शिवराज के इस अनोखे अंदाज की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि ‘मामा’ जहां भी जाते हैं, अपने अलग ही अंदाज से छा जाते हैं।


About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us