दिल्ली में सीएम की केंद्रीय मंत्रियों संग अहम बैठक, शिवप्रकाश और हेमंत की मौजूदगी में एमपी सांसदों से हुई चर्चा

दिल्ली में गुरुवार शाम एक अहम राजनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मध्य प्रदेश के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह की भी उपस्थिति दर्ज की गई।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, एल मुरुगन और दुर्गादास उइके मौजूद रहे। वहीं मध्य प्रदेश से जुड़े कई सांसदों ने भी भाग लिया, जिनमें मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, जबलपुर से आशीष दुबे, देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी, दमोह से राहुल सिंह लोधी, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी शामिल थे।

6 अप्रैल: बीजेपी के 18 जिलों में भूमि पूजन कार्यक्रम

इसी बीच बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। 6 अप्रैल को प्रदेश के 18 जिलों में पार्टी के जिला कार्यालयों के लिए एक साथ भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। साथ ही, संबंधित जिलों में स्थानीय पदाधिकारी, विधायक, सांसद और मंत्री भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us