विष्णु देव साय 17 सितंबर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम रायपुर के तेली बांधा परिसर में सुबह 8 बजे से आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे।

कार्यक्रम में स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता मैराथन का शुभारंभ, सफाई मित्रों का सम्मान, पी.पी.ई. किट का वितरण, पक्षी संरक्षण जागरूकता अभियान और वेस्ट टू बेस्ट के तहत गौरया कलाकृति का लोकार्पण किया जाएगा। गांधी उद्यान में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण और स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us