जिंदगी के सबसे सुखद पल, स्कूल और कॉलेज के दिनों के होते हैं।CM

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल स्थित शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्याल के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ और पुस्तकालय भवन का लोकार्पण भी किया साथ ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज मेरा मन, आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है। हमारे कई मित्र कार्यक्रम में उपस्थित हैं मुझे आज एक गाना याद आ रहा है…एक बात मैं गर्व के साथ कहता हूं कि हमीदिया कॉलेज में एक नहीं बल्कि अनेकों ऐसी हस्तियां पढ़ीं हैं जिन्होंने केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर मुकाम पाया है, सचमुच में जिंदगी के सबसे सुखद पल स्कूल और कॉलेज के होते हैं। मुख्यमंत्री बोले- उस जमाने की कई यादें हैं, ये फोटो साल 1978 की है। जिंदगी के सबसे सुखद पल, स्कूल और कॉलेज के दिनों के होते हैं, उस समय के संबंध आत्मीयता और प्रेम के होते हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया कॉलेज में साइंस और दूसरे सब्जेक्ट्स जोड़ने की घोषणा की इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि शासकीय हमीदिया महाविद्यालय का अत्याधुनिक विशाल सर्व सुविधायुक्त भवन बनेगा।एप्रोच रोड और अन्य कार्य भवन के स्थान के निर्धारण के पश्चात किए जाएंगे।महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार नए संकाय भी खुलेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us