कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ बोलने की गारंटी -केंद्रीय मंत्री तोमर

भोपाल- मप्र में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा मिशन मोड में आ गई हैं। आज की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय और हितानंद शर्मा मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रदेश कार्यालय से अलग स्थान पर बनेगा स्टेट वार रूम जिसमें चुनावी कार्य संपादन किया जाएगा।

बैठक में सबको साथ लेकर चलने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि- संगठन की नब्ज बराबर चल रही है, कोई चिंता की जरूरत नहीं है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता मुस्तैदी से बीजेपी के काम के लिए तैयार हैं। जिसके पास जो काम है वह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से और जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी। बैठकें होती रहती हैं, आगे भी होती रहेंगी। कांग्रेस नेताओं के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर कहा कि- कांग्रेस का कोई भी नेता आए, सभी जानते हैं कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ बोलने की गारंटी है। पहले भी जो उन्होंने कहा वह किया नहीं, आगे भी वह नहीं करेंगे। मध्यप्रदेश की जनता समझदार है। कांग्रेस के किसी भी नेता के आने से फर्क नहीं पड़ने वाला है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us