गृहमंत्री अमित शाह का आज भोपाल दौरा,लेंगे भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

भोपाल- मप्र में आने वाले आम चुनाव की रणनीति के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। शाह आज दिल्ली से भोपल शाम 7.30 बजे पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक के लिए लगभग 4 घंटे शाह रहेंगे। जिसमें प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ,वीडी शर्मा जमीनी फीडबैक से शाह को अवगत करवाएंगे। साथ चुनावी तैयारियां कैसे करना होगी इसकी रणनीति पर अमित शाह निर्देश जारी कर सकते हैं। रात 11:45 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सर्वे में आये फीडबैक को लेकर भी शाह सरकार को अवगत करवा सकते हैं जिसमें कई विधायकों को लेकर सचेत भी कर सकते हैं शाह।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us