UCC के समर्थन में उतरी जया किशोरी

ग्वालियर- देश की प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने समान नागरिक संहिता कानून का समर्थन करते हुए कहा कि जो काम देश हित के लिए हो वह काम जरूर होना चाहिए। जिससे देश को फायदा हो और लोगों को भी उसका जरूर समर्थन करना चाहिए। इससे पहले देश चर्चित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी खुलकर UCC कानून का समर्थन किया। जया किशोरी इन दिनों अपनी कथा करने के लिए मप्र के ग्वालियर शहर में आई हुई हैं मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने यह बात कही।

UCC कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान देकर इस विषय को लेकर चर्चा में शुमार कर दिया हैं और कहा जा रहा हैं कि चुनावो से पूर्व आगामी संसद सत्र में इस कानून को लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता हैं। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर खुलकर विरोध नही कर पा रहा हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us