मप्र के विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

भोपाल- मध्‍यप्रदेश के विश्वविद्यालयों के पेंशनरों को मिलेगा 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता। मध्‍यप्रदेश के विश्वविद्यालयों के पेंशनरों को महंगाई भत्ता के बारे में उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश।

इसका फायदा करीब 25 हजार पेंशनरों को होगा, इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में लिखा है कि मध्यप्रदेश में सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनरों की लंबे समय से चली आ रही मांग का निराकरण किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी पेंशनरों को छठवें वेतनमान में महंगाई भत्ता (डीए) 139 प्रतिशत से बढ़ाकर 201 प्रतिशत किया गया है। प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों द्वारा कारपस फंड में वार्षिक अंशदान के लिए दी गई सहमति के आधार पर विश्वविद्यालयीन पेंशनरों को एक जून से छठवें वेतनमान में पेंशन पर 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता की स्वीकृति प्रदान की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us