ग्वालियर के नौवें दीक्षांत समारोह में अध्यक्षता करेंगे अनुराग सिंह ठाकुर

मप्र- ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारारिक शिक्षा संस्थान के नौवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज सायंकाल 6 बजे से किया जायेगा। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर संस्थान के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अनुराग सिंह ठाकुर इस अवसर पर समारोह में दीक्षांत भाषण का वाचन भी करेंगे।

वे इस अवसर पर संस्थान के स़त्र 2017 से 2022 तक के 3051 उत्तीर्ण छात्रों को उपधि प्रदान कर सम्मानित भी करेंगे। संस्थान के उप कुल सचिव के अनुसार समारोह में बीपीएड एवं एमपीएड पाठ्यक्रम के स़त्र 2017 से 2022 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 12 छात्रों को गोल्ड मैडल से सम्मानित भी किया जायेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us