अत्याचार, खिलाफ आवाज़ उठाने वाले आप, देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले आप-CM शिवराज

भोपाल- मप्र की राजधानी भोपाल के भेल दशेरा मैदान में किरार धाकड़ धाकड़ समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में पहुंचे समाज के लोग। सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, साथ ही किरार धाकड समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह भी रही मौजूद।

मध्य प्रदेश की जनसंख्या में किरार धाकड़ समाज चुनाव को जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह समाज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करता आया है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी पिछले सारे आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत किरार धाकड समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह का संबोधन से हुई जिसमें उन्होंने कहा कि ये भारत के मूल संस्कार है सब एक साथ एक पंडाल में एकत्रित हुए है।हम कृषि प्रधान समाज है भगवान बलराम को मानते है। क्यों ना हम अपने घरों में भगवान बलराम की एक एक तस्वीर ज़रूर लगाए।हमारा सपना था की भोपाल में इस कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा।समाज हित में काम होगा बेटा बेटी समान होगा।

किरार समाज ने सीएम शिवराज और राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह का किया जोरदार सम्मान। चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान। चांदी की गदा भी भेंट की।

कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अत्याचार, खिलाफ आवाज़ उठाने वाले आप, अन्न का भंडार भरने वाले आप, देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले आप। जब समाज प्रगति करता है, तो देश आगे बढ़ता है। इसलिए समाज के विकास पर हमें ज्यादा ध्यान देना है। समाज विकसित होगा तो देश विकसित होगा। कोविड में किरार और धाकड़ समाज ने अन्न वितरित करने का काम किया। कोरोना के समय में, मैं प्रदेश की जनता को बचाने की कोशिशों के लगा हुआ था। अपना खून देकर लोगों की जान बचाने का किरार – धाकड़ समाज ने किया।

हज़ारों की संख्या में उपस्थित किरार- धाकड़ समाज के लोग

भोपाल में हम खुद ही पैसा इकठ्ठा करके किरार समाज का भवन बना रहे हैं। समाज के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री है तो पैसा दे दिया। इसलिए समाज जनों ने सबके साथ मिलकर पैसा इकठ्ठा किया औऱ भवन बना रहे है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us