साउथ एशिया टीम चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टेनिस टीम को मिला स्वर्ण पदक

बांग्लादेश में 16 से 21 मई, 2023 तक खेली गई आईटीएफ अंडर 12 टीम चैंपियनशिप में भारतीय टेनिस टीम के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में श्रीलंका और फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को करारी शिकस्त देकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी आई के महाजन के मार्गदर्शन में तीन खिलाड़ियों ने इस अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में भागीदारी कर चैंपियनशिप का खिताब अर्जित किया।
सेमीफाइनल में खेले गए पहले सिंगल मुकाबले में विवान मिरदा ने 6–0, 6–0 से श्रीलंका के खिलाड़ी को करारी टक्कर देते हुए मैच जीत लिया। जबकि दूसरे मुकाबले में स्मिथ सचिन ने भी 6–0, 6–0 से श्रीलंका के खिलाड़ी को कड़ी शिकस्त दी। श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए डबल्स मुकाबले में

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us