किसान हित में शिवराज कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला, डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान हित में महत्वपूर्ण फैसला किया है। सीएम ने कहा सरकार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी।इसमें प्रदेश के 11 लाख 19 हजार डिफॉल्टर किसानों की लगभग 2,123 करोड़ की ब्याज की राशि माफ की जाएगी।

शिवराज कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

  • 31 मार्च की 2023 की स्थिति में डिफॉल्टर किसान जिनका दो लाख रुपये का कर्ज बकाया है, उनके सभी के ब्याज माफ किए जाएंगे।इसमें 11 लाख 19 हजार डिफॉल्टर किसानों की लगभग 2,123 करोड़ की ब्याज की राशि माफ की जाएगी।
  • गेहूं की खरीदी की तारीख 10 मई से बढ़ाकर 20 मई की गई है। 30 अप्रैल तक बेची जाने वाली फसल पर मिलने वाला जीरो प्रतिशत ब्याज का लाभ अब 20 मई तक किया गया है
  • छतरपुर के गौरीहार में नए अनुभाग एवं 11 पद स्वीकृत किए गए हैं।देवास में नए अनुभाग टोंकखुर्द की स्वीकृति एवं इसमें कुल 69 पटवारी हल्के शामिल कर 11 पद स्वीकृत किए
  • मणिपुर से प्रदेश के 24 बच्चों को लाने एवं उनसे संवाद स्थापित किया जा रहा है।
  • चीन में मृत हुई रीवा की बच्ची को भारत लाए जाने का खर्च मध्यप्रदेश सरकार वहन करेगी

10 मई से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान पुन: प्रारंभ हो रहा है, इसमें 67 तरह की सेवाएं चिह्नित की गई हैं। पहले चरण के लंबित प्रकरणों को निपटाया जाएगा एवं सीएम हेल्पलाइन में लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us