फिल्म निर्देशक ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस

मुंबई- फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिए बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कल ममता बनर्जी ने कश्मीर फाइल्स और मेरी अगली फिल्म (जो बंगाल के जेनोसाइड पर है) पर आरोप लगाए और इसे प्रोपेगेंडा बताया। इसके लिए हमने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और उनसे कहा है कि वो बताएं कि उन्होंने जो बातें कहीं है उसका तथ्य क्या है?:

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में फिल्म  द केरल स्टोरी के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। ममता ने सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न से इसकी घोषणा की। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए हैं। ममता ने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाया गया है । द कश्मीर फाइल्स क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करने के लिए बनाई गई। द केरला स्टोरी क्या है? यह एक मनगढ़ंत कहानी है। कुछ दिन पहले इनके (बीजेपी के) भेजे हुए कलाकार बंगाल आए थे। वह एक मनगढ़ंत झूठी कहानी वाली फिल्म बंगाल फाइल्स की तैयारी कर रहे हैं

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us