पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ की भाजपा में वापसी

भोपाल- विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ राजनीतिक दलों में सियासी जमावट शुरू हो गई है। असंतुष्‍टों को मनाने और पार्टी छोड़कर गए या निष्‍कासित नेताओं की घर वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी तारतम्‍य में गुरुवार को भाजपा ने प्रदेश के पूर्व वित्‍त मंत्री जयंत मलैया के सुपुत्र सिद्धार्थ मलैया का निष्‍कासन समाप्‍त करते हुए उनकी घर वापसी कराई। सिद्धार्थ ने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, , प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्‍यता पुन: ग्रहण की।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ को दमोह विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया था। उस उपचुनाव में भाजपा को हार मिली थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us