राहुल गांधी ने आज अपना सरकारी आवास खाली किया

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली किया।

राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा। सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us