डॉ आंबेडकर के जीवन से संबंधित स्थानों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मित्रों, आज भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती है मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। हमने यह फैसला किया है कि पंचतीर्थ जन्मभूमि महू, शिक्षाभूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्यभूमि जहां अंतिम संस्कार हुआ मुंबई, मुझे यह कहते हुए गर्व है की महू में अगर बाबा साहब का स्मारक बनाने का सौभाग्य मिला, तो हमें मिला।

पंचतीर्थ का निर्माण और वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, मैं प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उसके लिए उनके मार्गदर्शन में काम हुआ।

मध्यप्रदेश का यह सौभाग्य है हमने तय किया है कि इन पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ रहे हैं। पंचतीर्थ में से एक तीर्थ है लंदन, पांचों तीर्थों को जो डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से संबंधित है तीर्थ यात्रा के अंतर्गत जोड़ा जा रहा है।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्यपाल मांग भाई पटेल डॉ आंबेडकर की जन्मस्थली महू के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us