राजधानी में आज डिजिटल हिन्दू कॉन्क्लेव

राजधानी में आज राष्ट्रवादी सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर और नेता जमा होंगे। भोपाल में आज डिजिटल हिंदू कॉनक्लेव का आयोजन होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी स्पीकर के रूप में शामिल होंगे। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। हिंदुत्व और राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। राष्ट्रवादी ताक़तों का एकीकरण राष्ट्रीय विचार का सशक्तिकरण, राष्ट्रीय पुर्नवैभव का जागरण जैसे विषयों को लेकर चर्चा होगी। राष्ट्रवाद को लेकर कई दिग्गज मंथन करेंगे। भोजशाला और कई अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। प्रशासन अकादमी में कार्यक्रम होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us