14 मार्च को स्व पुष्पेन्द्र पाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा, मुख्यमंत्री शिवराज होंगे शामिल

मध्यप्रदेश माध्यम (जनसंपर्क विभाग) में सेवाएं दे चुके एवं लोकप्रिय पत्रकारिता गुरू रहे स्व पुष्पेंद्र पाल सिंह (संपादक,साप्ताहिक रोजगार और निर्माण) की सेवाओं का 14 मार्च को एक श्रद्धांजलि सभा में पुण्य स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण एवं पत्रकारिता के छात्र छात्राएं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर स्व पुष्पेंद्र पाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल के एमपी नगर जोन वन ,प्रेस कांप्लेक्स स्थित परिसर में यह भावांजलि कार्यक्रम और सभा मंगलवार, 14 मार्च को शाम 5:00 बजे से होगी । सभा में पत्रकारिता के अध्यापकगण ,विद्यार्थी गण और मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us