जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है. इस दुखद खबर की जानकारी जानकारी उनके करीबी दोस्त औऱ एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा कि जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है. लेकिन ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 

अनुपम खेर ने लिखा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम. Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति.

सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।

देश के सभी नेताओं और जाने माने फ़िल्म से जुड़े लोगो ने भावांजलि प्रकट की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us