आलीराजपुर ज़िले में वनवासी परंपरा भगोरिया पर्व में शामिल होंगे शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज इंदौर आकर आलीराजपुर ज़िले के लिए प्रस्थान करेंगे यहाँ भगोरिया पर्व में शामिल होंगे साथ ही यहाँ आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान धार ज़िले के मनावर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मनावर के नज़दीक ग्राम बालीपुर धाम के मां अंबिका आश्रम में आज ब्रह्मलीन संत श्री गजानंन महाराज का 103वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2.00 बजे आलीराजपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.30 बजे बालीपुर आएंगे। श्री चौहान यहां वृहद् नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी भाग लेकर पेसा मोबाइलाइजर्स से चर्चा करेंगे। वे दोपहर 4:00 बजे बालीपुर से इंदौर के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। इंदौर एयरपोर्ट पहुंचकर तत्काल भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us