आईसीपी केसरी को बनाया मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार,दिल्ली में रहेगा मुख्यालय

भोपाल। राज्य शासन ने देर रात पूर्व आईएएस व राज्य सरकार में एसीएस रहे आईसीपी केसरी को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। आईसीपी केसरी का मुख्यालय दिल्ली में रहेगा। आदेश में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल या आगामी आदेश जो भी पहले होगा तक आईसीपी केसरी मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। बता दें कि आईसीपी केसरी साफ सुथरी छवि के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उनकी कर्मठता और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री ने अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us