राहुल गांधी 1962 में जी रहे- अनुराग ठाकुर

भोपाल- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज भोपाल में तात्या टोपे स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी के सेना पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 1962 के जमाने में जी रहे हैं। राहुल गांधी भारत की सेना को बार-बार नीचा दिखाने का काम न करें। क्या कांग्रेस ने ठान लिया है कि भारत की सेना का मनोबल गिराना है। क्या राहुल गांधी को भारत की सेना पर विश्वास नहीं है? बार-बार आपको चीन क्यों भारी लगता है?

कांग्रेस के समय 10 साल तक सेना के जवानों को ना स्नो बूट मिले, ना स्नो सूट, ना बुलेट प्रूफ जैकेट, ना लड़ाकू विमान मिले। मोदी सरकार आने के बाद मेक इन इंडिया डिफेंस सेक्टर में हुआ। राफेल विमान भी मिले और लड़ाकू विमानों के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट, स्नो बूट्स, स्नो सूट से लेकर सेना को मजबूत करने का काम किया। दुनिया में भारत का मान-सम्मान और ताकत बढ़ी है। देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आज भी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

राहुल जम्मू कश्मीर जाएं, लेकिन एक पर्यटक की तरह

अनुराग ठाकुर बोले, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। आज राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने की बात कर रहे हैं। 1942 में हमारे नेताओं को जेल में डाला था। 2011 में जब हमने झंडा फहराने की बात कही थी, तो कश्मीर पहुंचने पर मुझे, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को जेल में डाल दिया गया था। लेकिन, राहुल गांधी जी यह भारत देश है, मोदी की सरकार है, यहां हर घर तिरंगा फहराया जाता है।

आपको भी तिरंगा फहराने के लिए स्वागत है। आप जम्मू कश्मीर आएं एक पर्यटक की तरह, लेकिन ध्यान रहे कि देश में शांति को भंग न करें। आज जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है, लेकिन जब 1992 में भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी जी गए, तो आतंकवादी घटनाएं बढ़ गई थीं। इन्होंने कभी 26/11 हमले का जवाब नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की।

एमपी में यूथ गेम्स की बहुत सारी संभावनाएं
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर ठाकुर बोले, मध्यप्रदेश में बहुत सारी संभावनाएं हैं। अच्छा काम है। इंफ्रॉस्ट्रक्चर बहुत अच्छा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बहुत अच्छा काम किया है। अगर दूसरे राज्य इसी तरह काम करें, तो देश के खिलाड़ी सभी जगह नाम कमाएंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us