दतिया की नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 4 की मौत, 20 घायल

कल सोमवार देर रात दतिया के पास बड़े हादसे ने दस्तक दी। रतनगढ़ वाली माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के कुशवाह परिवार और क्षेत्र के अन्य लोग माता के जवारे लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर गए थे। वहां, से शाम करीब 7:30 बजे दबोह लौट रहे थे। रास्ते में सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी का पुराना छोटा पुल पड़ता है। यहीं से गुजरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। बताया गया कि ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे। प्रशासन ने भी तीन मौत की पुष्टि की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us