गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज: एक परिवार की इमेज बिल्डिंग में लगी है कांग्रेस

भोपाल। राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी समेत तमाम दलों के नेता अब तंज कस रहें। कहा जा रहा है कि केवल एक परिवार की इमेज बिल्डिंग के लिए यह यात्रा निकाली गई। साथ ही यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस को कभी भी जन सरोकारों की बातों से कोई वास्ता नहीं रहता।

बुधवार को मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस ने पहले भी कई यात्राएं निकाली हैं। जानजाति को लेकर यात्रा, बाल यात्रा भी राहुल गांधी और कांग्रेस निकाल चुके हैं लेकिन आप बता दीजिए अगर इन्होंने कोई भी यात्रा जनहित के मुद्दे पर निकाली हो। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस का केवल एक परिवार की इमेज बिल्डिंग में अधिकांश समय खत्म हो रहा है। कांग्रेसी कभी भी जनसमस्याओं और किसानों के हित की बात करते नहीं मिलेंगे। इस समय पूरे देश भर की कांग्रेस का फोकस राहुल गांधी की यात्रा पर है जबकि दूसरी तरफ पूरे देश भर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। गृहमंत्री ने पत्रकारों से कहा जब हिमांचल और गुजरात चुनाव के परिणाम आए तो आप लोग जरूर राहुल गांधी से उनकी इस यात्रा को लेकर सवाल पूछिएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us