राजनीति में हनुमान जी के गदा के बाद हनुमान जी की एंट्री ,कांग्रेस कार्यालय को किया ध्वस्त

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जनमत बटोरने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस ने जबलपुर में हनुमान जी के गदा की यात्रा निकाली थी और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने नर्मदा पूजन कर चुनाव का शंखनाद किया था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बताया गया कि हनुमान जी अपने गदे के उपयोग से नाराज हैं और और नकुल नाथ अपने माथे से टीका मिटाकर सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। इनके अलावा कमलनाथ भी मंदिर वाला केक काटते हुए दिखाए गए हैं। इन सब कृत्यों से नाराज हनुमान जी को भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय को ध्वस्त करते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा द्वारा तैयार किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us