मुख्‍यमंत्री शिवराज ने सीधी जिले को दी मेडिकल कॉलेज की सौगात

सीधी,मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के ग्राम नौढ़िया में मेडिकल कॉलेज का की नीव रखी और विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन सीधी के लिए सौभाग्‍य का दिन है।सीधी जिले में मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई है। इसके लिए मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।सीएम ने कहा मध्‍यप्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित भी है, और समर्पित भी।इसी क्रम में ग्राम नौढ़िया, जिला सीधी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मेडिकल कॉलेज एवं 100 बिस्तरीय रामपुर नैकिन सिविल अस्पताल का भूमिपूजन किया।मुझे विश्वास है कि इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के साथ ही मेरे भांजे-भांजियों को उन्नत शिक्षा भी उपलब्‍ध हो सकेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us