गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल में तीसरा दौरा, करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भोपाल- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल और इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। मप्र भाजपा शाह के भोपाल और इंदौर आगमन पर तैयारियां करने में जोरशोर से लग गईं। भोपाल में अमित शाह 29 जुलाई को आ रहे हैं जहां वो एक माह में तीसरी बार आकर मप्र के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम भोपाल के ताज होटल में करेंगे। 30 जुलाई को 12 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में प्रेस को संबोधित करने का कार्यक्रम भी तय किया गया हैं। इसके बाद अमित शाह इंदौर जाएंगे जहां शाह भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। इंदौर के पास भगवान परशुराम की जन्मस्थली हैं जहां अमित शाह जा सकते हैं। इसलिए इंदौर संभाग के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने व्यवस्था का जायजा लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us