संत रविदास जयंती से शुरू होगी विकास यात्रा

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से लौटकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठकर आगामी विकास यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें प्रदेश में होने वाली विकास यात्रा अब एक फरवरी की जगह पांच फरवरी को संत रविदास जयंती से प्रारंभ होगी। यह 25 फरवरी तक यानी तीन सप्‍ताह चलेगी और इसमें विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन होंगे।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए जिनका चयन किया गया है, उन्हें लाभांवित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा की कार्ययोजना को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में बताई। साथ ही मंत्रियों को निर्देश दिए गए कि वे यात्रा प्रारंभ होने से पहले दो दिन का दौरा करके अच्छे से तैयारी कर लें।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कलेक्टर प्रभारी मंत्रियोें के साथ बैठक करके यात्रा का मार्ग तय कर विकास यात्रा की तैयारी शुरू करें। जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालयों में भी मंत्रियां के दौरे होंगे। इसमें हितग्राहियों को लाभ वितरण के साथ उनसे चर्चा कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। जो काम पूरे हो चुके हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। साथ जो काम होने हैं, उनका शिलान्यास भी होगा।

इसकी सूची सभी मंत्रियोें को उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के माध्यम से जो हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, उन्हें स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राहियों के सम्मेलन भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि विकास यात्रा में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र अधिक से अधिक शामिल हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us